मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व महामंत्री ने की मुलाकात

*अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व महामंत्री कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे*

( अनुराग शुक्ला )
लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महन्त नरेंद्र गिरी महाराज और महामंत्री श्री महन्त हरि गिरि महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज लखनऊ में मुलाकात कर कुंभ मेला 2025 प्रयागराज सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। मुलाकात में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने 50 वर्षों से पड़ी अखाड़ों की भूमि जो झज्जर हालत में पड़ी हुई है और ट्रस्ट के नाम हैं। उन जमीनों को अखाड़ा को दिया जाए । जिससे वहां पर साफ सफाई करा कर सुसज्जित और पर्यटक स्थल बनाया जा सके। इसी क्रम में मुलाकात के दौरान महंत हरी गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा संतों पर हो रहे अत्याचार को रोका जाए संतो को पूर्ण रूप से सुरक्षा दी जाए। जिससे साधु संत अपने मठ मंदिरों में शांतिपूर्वक रह सके । वही महंत नरेंद्र गिरि ने मुख्यमंत्री से धर्म परिवर्तन को लेकर वार्ता की धर्म परिवर्तन को रोकना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए कानून का कड़ाई से पालन किया जाए।

*अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व महामंत्री कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सुबह प्रयागराज से लखनऊ जाते वक्त अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री नरेंद्र गिरी व महामंत्री महंत हरी गिरी महाराज का काफिला सुल्तानपुर के निकट पहुंचने पर आपस में गाड़ियां टकरा जाने से महंत हरी गिरी की गाड़ी का दुर्घटना हो गया । इसकी सूचना मिलते ही स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं स्थानीय भक्तों की भीड़ पहुंच गई। अविलंब दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की गई । उसके बाद लखनऊ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए दूसरी गाड़ियों का सहारा लेकर जाना पड़ा । दुर्घटना में महंत हरी गिरी महाराज को हल्की चोटें आई हैं ।और वह स्वस्थ है सभी लोग बाल बाल बच गए।

Exit mobile version