प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अघोषित बेतहाशा बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार को मामा भांजा का तालाब विस्तृत उपकेंद्र का घेराव किया। इस दौरान नारेबाजी व प्रदर्शन कर रोस्टर के हिसाब से बिजली कटौती की मांग की गई। उमस भरी गर्मी में लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग भी उठाई। कार्यकर्ताओं ने मामा-भांजा तालाब बिजली उपकेंद्र का घेराव किया। इस दौरान मांग की कि चार घंटे से अधिक कटौती न की जाए। खासकर करछना इलाके में हो रही बिजली कटौती पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।