भाजपा की नाक का सवाल रही श्रृंगवेरपुर धाम सीट पर सपा का कब्जा

सपा प्रत्याशी कल्पना पाण्डेय ने 51 वोटों के साथ दर्ज की जीत

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा की नाक का सवाल रही श्रृंगवेरपुर धाम पर सपा का कब्जा। पहली बार ब्लाक बने प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम पर सपा ने दर्ज की एकतरफा जीत। सपा प्रत्याशी कल्पना पाण्डेय ने 51 वोटों के साथ दर्ज की जीत ।
कुल 67 BDC वाली सीट है ।श्रृंगवेरपुर धाम । भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र यादव फौजी हारे। विधान सभा चुनाव से पहले प्रयागराज मे सपा ने दिखाया दम, कार्यकर्ताओं में फूकी जान हजारों समर्थकों के साथ जश्न शुरू। कल्पना पाण्डेय ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है। यह तय है कि सही रास्ते पर चलिए, सही काम करिए तो जीत जरूर मिलेगी। कल्पना पाण्डेय ने कहा कि अभी जीत का जश्न होगा, उसके बाद हम रास्ता तय करेंगे। मनोज पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी किसी से दबते नहीं है
विधान सभा चुनाव को लेकर मनोज पाण्डेय ने कहा कि दो बार चुनाव लड़ चुका हूं। इस बार भी दावेदार हूं। लेकिन विधानसभा प्रत्याशी के नाम का ऐलान राष्ट्रीय अध्यक्ष जी करेंगे।

Exit mobile version