(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । सपा जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह कि रणनीति काम कर गई जमुनापार में सपा का परचम लहराया ।इस जीत पर सांसद ने कहा कि यह जनता की जीत हैं भाजपा की नीतियों की हार।उपाध्यक्ष ने बताया कि करछना विधानसभा की तीनों ब्लाक करछना, कौंधियारा,चाका सीट पर समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष निर्वाचित हुआ यह करछना विधायक उज्जवल रमण सिंह की मेहनत का नतीजा है।उपाध्यक्ष ने बताया कि उरुवा, कोरांव, जसरा मे सपा का ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होने में कुवंर रेवती रमण सिंह की कारगर नीति का नतीजा थीं।