जिन्दा बम के साथ दो गिरफ्तार

लालापुर प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज शनिवार को खास सूचना पर लालापुर की पुलिस ने घेराबन्दीकर दस जिन्दा देसी बम के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराधियो परअंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत लालापुर थानाध्यक्ष वृन्दावन राय के नेतृत्व में थाने के उ0नि0ब्रजेश चौरसिया दल बल के साथ क्षेत्र में थे तभी शिवराजपुर रोड के पास बम के साथ कुछ लोगो के होने की सूचना मिली सूचना सत्यापन पर पुलिस टीम स्थल की घेराबंदी कर मौके से राहुल का.नाम तथा कल्लू पुत्र धर्मपाल निषाद ग्राम भंभौर मानपुर लालापुर को हिरासत में लिया तलाशी कल्लू के कब्जे से 6तथा दूसरे के कब्जे से 4 जिदा देसी बम बरामद हुआ।पूछतांछ में आरोपियो ने बताया कि हम दोनों रात्रि में जानवरो की चोरी करते है लोगो में भय पैदा करने हेतु विस्फोटक सामान साथ लिए रहते है।बरामद बमो को पुलिस निष्क्रिय कर उन्हें थाने ले आयी कल्लू की आपराधिक इतिहास खंगालने पर इनके पूर्व में दो मामले दर्ज है उसके विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की।

Exit mobile version