आंधी-तूफान में 42 की मौत, 68 घायल, CM योगी ने तत्काल राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के लगभग 25 जिले आंधी तूफान से प्रभावित हुए हैं. कासगंज में 6, इटावा और कन्नौज में एक-एक की मौत हुई है. बुलंदशहर में चार, संभल और अलीगढ़ में एक-एक की मौत की पुष्टि हुई है. गाजियाबाद में एक, गौतम बुद्ध नगर में एक और सहारनपुर में दो लोगों की मौत हुई है. बदायूं में एक, बाराबंकी में पांच, और बरेली में 6 लोगों की मौत होने की खबर है. प्रतापगढ़ और जौनपुर में दो-दो और मिर्जापुर में एक लोग की मौत हुई है. लखीमपुर खीरी में 3, मथुरा और शामली में एक-एक लोगों की मौत हुई है.

प्रमुख सचिव  (सूचना) अवनीश अवस्थी नेने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और आयुक्तों को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मुहैया कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि घायलों को तत्काल चिकित्सकीय उपचार मुहैया हो.

इससे पहले, राज्य सरकार ने चेतावनी दी थी कि इस आंधी तूफान से बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, फैजाबाद, सुल्तानपुर, आजमगढ, अंबेडकरनगर, मऊ, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, इलाहबाद, संतरविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले प्रभावित हो सकते हैं.

Exit mobile version