निर्दलीय ब्लाक प्रमुखों को अपना बता कर पीट थप थपा रही है योगी सरकार

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शासन प्रशासन गोली बम,चीरहरण,अराज्कता, अपहरण प्रलोभन जैसे अनैतिक तरीको दण्ड भेद जैसे सभी हथकण्डे अपनाने के बाद भी प्रदेश मे योगी सरकार की सिर्फ किरकिरी ही हुई।सपा ने विपक्ष मे होते हुए भी अच्छी जीत दर्ज की।आंकड़े बाज़ी के खेल मे सपा से मिली करारी हार को स्वीकार करने के बजाए निर्दलीयों को अपना बता कर आँकड़े मे सर्व प्रथम दर्शा रही है जब्कि निर्दलीय ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी भाजपा से निराश हो कर ही मैदान मे उतरे थे।समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो०शारिक़ ने उक्त आरोप भाजपा द्वारा भ्रामक जीत के आंकड़े प्रस्तुत करने पर झूठवादी सरकार को कटघरे मे खड़ा किया।यमुनापार की 9 सीटों मे से 6 सीटों पर समाजवादी पार्टी के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशीयों को मिली ऐतिहासिक जीत पर मो०शारिक ने बधाई देते हुए इसे सामुहिक प्रयास की जीत बताया।मुस्लिम बीडीसी सदस्यों को समाजवादी पार्टी के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करने मे अहम रोल अदा करने वाले मो०इसराइल,मशहद अली खाँ,मोजिज़ अब्बास उर्फ लखते प्रधान,इमरान प्रधान,डॉ आफताब आलम,करछना विधान सभा अध्यक्ष सनील अहमद की चुस्त फील्डिंग की बदौलत यमुनापार के कंक्रीट युक्त मैदान मे ६ विकेट से मिली जीत का सेहरा बाँधते हुए यमुनापार के समस्त सपाई ब्लाक प्रमुखों को बधाई दी गई।युवा नेता शिव यादव को अन्य समाज के बी डीसी सदस्यों पर पैनी नज़र रखते हुए भाजपाई कुनबे मे हलचल पैदा करने और बीडीसी सदस्यों को साधे रखने मे महती भूमिका निभाने पर विशेष रुप से सराहना की गई।नैनी के कसाई मोहल्ले मे मो०शारिक के आवास पर यमुनापार मे मिली आप्रतियाश्चित जीत पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों ने जश्न मनाया।एक दूसरे को मिठाई खिला कर आगामी 2022 मे भाजपा को पराजित करने और अखिलेश यादव को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए रणभेरी शुरु करने पर विचार विमर्ष करते हुए आगे की रणनीति बनी।बैठक में मो०शारिक,मो०इसराइल, मशहद अली खाँ,मो०अज़हर,डॉ आफताब आलम सै०मो०अस्करी देवी सिंह पटेल,शिव यादव,देव बोस,राकेश वर्मा,अजय यादव सद्दाम अन्सारी आदि उपस्थित रहे।

*१५ जलाई को सपा का तहसीलों पर प्रदर्शन*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार प्रदेश के सम्पूर्ण ज़िलों की तहसीलो पर ज़िला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव,ब्लाक प्रमुख के चुनाव मे शासन व भाजपा के द्वारा अराजकता, महंगाई,बिगड़ी कानून व्यवस्था,छात्रों व नौजवानो पर फर्ज़ी मुक़दमे,किसानो की अनदेखी महिलाओं का उत्पीड़न समेत अन्य मांगो को लेकर सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदया को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा जायगा।सपा महा नगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने उक्त सूचना देते हुए बताया की महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि की अगुवाई मे १५ जुलाई को कलेक्ट्रेट स्थित सदर तहसील पर प्रातः ११ बजे से धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया जाएगा।जिसमे सांसद,पूर्व सांसद,विधायक,पूर्व विधायक,ज़िला पंचायत व बीडीसी सदस्यों समेत समाजवादी पार्टी महानगर के पदाधिकारी व सभी चौदह प्रकोष्ठो के पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे।

Exit mobile version