पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का “हल्ला बोल”

सोमवार को कांग्रेसी नैनी यमुना ब्रिज से पेट्रोलियम पदार्थों में हुई मूल्यवृद्धि के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर कचेहरी पहुँचेंगे

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ 7 से 17 जुलाई तक दस दिवसीय विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। यूपी कांग्रेस नेत्तृत्व की ओर से भी प्रदेश के हर जिले में कांग्रेसियो से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है। रविवार को जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव की अध्यक्षता में जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को कांग्रेसी नैनी यमुना ब्रिज से पेट्रोलियम पदार्थों में हुई मूल्यवृद्धि के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर कचेहरी पहुँचेंगे। जिसमे जिला शहर कांग्रेस के संयुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शामिल होंगे। प्रदेश सचिव मुकुन्द तिवारी ने बताया कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेसजन विरोध प्रदर्शन निरंतर जारी रखेंगे। बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, नफीस अनवर, मुकुन्द तिवारी, वसीम अंसारी, हसीब अहमद, बृजेश सिंह, विवेक पाण्डेय, डॉ दिनेश सोनी, आशीष पाण्डेय, बब्लू खान, मो०हसीन, शकील अहमद, मताम्बर मिश्रा, अतुल तिवारी समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version