नंदीघोष रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ जी भक्तों को ऑनलाइन देंगे दर्शन

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति प्रयागराज के रथ यात्रा सह संयोजक राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जगन्नाथ जी महोत्सव समिति प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 12 जुलाई को सुबह 10:00 बजे सत्ती चौराहा स्थित विद्या गौरी वाटिका के प्रांगण में कोविड- के नियमों का पालन करते हुए प्रतीकात्मक रथ यात्रा निकाली जाएगी जिसमें भगवान जगन्नाथ जी अपने भ्राता बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के संग नंदीघोष रथ पर सवार होकर भक्तों को ऑनलाइन दर्शन देंगे । इस अवसर पर मंदिर प्रांगण के अंदर समिति के 31सदस्य की टीम समिति के वेशभूषा में रहकर भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को मंदिर प्रांगण के अंदर चारों दिशाओं में घुमा कर रथ यात्रा को पूर्णविराम देंगे

Exit mobile version