बारिश के बीच वज्रपात से प्रयागराज और आसपास 17 लोगों की मौत

मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे सहित जानवर

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज और कौशांबी जनपदों में वज्रपात से 17 लोगों की मौत हाे गई। प्रतापगढ़ में दो युवक झुलसे भी हैं। वज्रपात की जद में आने से प्रयागराज में यमुनापार और गंगापार के अलग अलग इलाकों में 13 लोगों की जान चली गई। इसी दौरान कौशांबी जनपद में एक किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हुई जबकि प्रतापगढ़ में एक युवक की जान गई और दो लोग झुलस गए। प्रयागराज समेत आसपास के जनपदों में रविवार दोपहर की बारिश के दौरान गिरी बिजली ने जान और माल का भारी नुकसान किया। आकाश में गरजते-चमकते बादलों के बीच से वज्रपात के दौरा प्रयागराज में 13 महिलाओं-पुरुषों और बच्चों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में पशु भी मारे गए। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत से हाहाकार मचा रहा। पुलिस-प्रशासनिक अफसर भी स्तब्ध रहे। वहीं कौशांबी जनपद में किशोरी समेत तीन लोगों जान चली गई है। प्रतापगढ़ में भी बारिश के दौरान वज्रपात से एक युवक की मौत  हो गई।

Exit mobile version