बहादुरगंज के मोती पार्क पर ठेकेदारों का कब्जा पार्किन के नाम पर वसूले जाएगा शुल्क

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहादुरगंज स्थित मुख्य चौराहे पर बना मोती पार्क का सुंदरीकरण 25 साल से नहीं हुवा । लेकिन वही नगर निगम ने मोती पार्क को मोटरसाइकिल स्टैंड बना दिया । स्थानीय कांग्रेस के नेता इरशाद उल्ला ने कहा 25 साल से शहर पुराने बहादुरगंज का एकमात्र पार्क अपनी बदहाली पर रो रहा। नगर निगम इसका सुंदरीकरण करने के बजाए इससे पैसा कमाने में लग गई । जिससे बहादुरगंज की जनता में गुस्सा है। बुजुर्ग महिलाएं व बच्चे के सुबह घूमने व टहलने के लिए कोई पार्क नहीं है । नगर निगम अगर इसका सुंदरीकरण नहीं करते तो हम कांग्रेसी धरना देंगे ।और नगर आयुक्त कुंभकरण की नींद सो रहे । उनको जगाने का काम करेंगे । कांग्रेसी नेता इरशाद उल्ला ने कहा हम बहादुरगंज मोहल्ले लोग इसका सुंदरीकरण चाहते हैं ना कि स्टैड। नगर निगम अभिलंब मोती पार्क से वाहन स्टैंड हटाकर इसकी सुंदरीकरण करें। जिससे यहां के रहने वाले बड़े बुजुर्ग महिलाएं और बच्चों को योगा और टहलने को पार्क की जगह मिल सके।



