बकरीद कावड़यात्रा श्रावण मेला की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए और कंवर यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था शहर पर अपराधियों पर लगाम लगाने और पुलिस प्रशासन में तेजी लाने के लिए आज अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज पेम प्रकाश व पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र के0पी0 सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ बैठक कर जनपद में शराब, भू माफियाओं के विरुद्ध कृत कार्यवाही व धोखाधड़ी के सम्बन्ध में पंजीकृत साइबर अपराधों व ईद उल जुहा बकरीद,कावड़/श्रावण मेला की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी। अधिकारियों ने आपस में मंत्रा करने के पश्चात सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश त्रिपाठी ने कहा कानून का कहीं भी कार्यवाही में कोई कोताही बक्शी नहीं जाएगी और कावड़ यात्रा कोरोना गाइडलाइन के तहत ही निकाली जाएगी जिस का समुचित पालन कराया जाएगा और उसके रूट का निरीक्षण भी किया जाएगा। बैठक में डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व अन्य पुलिस अधिकारी व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपसिथित रहे।

Exit mobile version