भारतगंज कस्बा में पैदल गस्त,सन्दिग्ध लोगो व सन्दिग्ध वाहनों की चेकिंग,तथा लोगो को मास्क लगाने के सम्बन्ध जागरूक किया

( अनंत पांडेय ) माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज शासन एवम पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के द्वारा कोविड 19 के सम्बन्ध में निर्गत निर्देशो के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक माण्डा अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भारतगंज आशीष कुमार राय व वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकेवल यादव भारतगंज कस्बा में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर लोगो को कोविड 19 के सम्बन्ध में जागरूक करते हुये मास्क लगाने के लिये कहा।और विना मास्क लगाए हुये लोगी कहा कि यदि आप लोग नही मानेंगे तो आप लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बाजार में संदिग्ध लोगों की चेकिंग व सन्दिग्ध वाहन की चेकिंग करते हुये लोगो को मास्क लगाने के लिये जागरूक किया।

Exit mobile version