दर्जनों लोंगो ने सपा की सदस्यता ग्रहण की

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । समाजवादीपार्टी कार्यालय में आज दर्जनों लोंगों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण किया l सपा जिला अध्यक्ष ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया और विश्वास जताया कि सभी लोग मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे l सपा नेता श्याम लाल पाल एवं उदय राज यादव की अगुवाई में सदस्यता ग्रहण करने वालों में उमा शंकर पटेल, दिनेश कुमार पटेल, विजय सिंह पटेल, दिलीप कुमार पटेल, आशीष कुमार पटेल, संजय कुमार मौर्य, राम पूजन पटेल, अंकित कुमार पटेल, अमित कुमार पटेल आदि सहित अन्य सैकड़ों लोग हैं l

Exit mobile version