
( सुमित पांडेय )मिर्ज़ापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल जी ने आज दोपहर में नटवीर चौराहा से नटवा तक के टूटे चैम्बर और नालियों का निरीक्षण किया।इस दौरान टूटे चैम्बर और नाली जाम को देखते हुए सम्बन्धित अधिकारी को तत्काल 48 घंटे के अंदर सही करने का निर्देश दिया।
बताते चले कि इस समस्या को लेकर पहले से ही वहां के लोगों द्वारा शिकायत मिली थी जिसको देखते हुए गुरुवार को दोपहर उक्त क्षेत्र का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने पाया कि नटवीर चौराहा से नटवा तक के नाली जाम पड़े थे और चैम्बर भी टूटे पड़े थे। कहीं कहीं नाली के ऊपर अतिक्रमण किया गया था जिसको देखते हुए तत्काक साफ सफाई करने और जाम नाली को खोलकर मलबा हटाने और टूटे पड़े चैम्बर की खामियों को तत्काल सही करने को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश जी,नगर अभियंता सुनील मौर्य,सफाई इंस्पेक्टर नंद किशोर शर्मा,धीरज त्रिपाठी विक्रम सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे।