सपा महानगर ने १६ सूत्रिय मांग को लेकर सदर तहसील पर दिया धरना

राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उप ज़िलाधीकारी को सौंपा

( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी महानगर इकाई द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आहृवान पर १६ सूत्रिय मांगो को लेकर प्रयागराज के सदर तहसील पर महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व मे धरना प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उप ज़िलाधिकारी सदर को सौंपा।तीन घन्टे तक चले धरना प्रदर्शन मे मोदी और योगी सरकार पर ज़िला पंचायत ब्लाक प्रमुखी चुनाव मे शासन सत्ता के दम पर हुई धाधली,झूठी जीत पर पीठ थप थपाने,पत्रकारों पर खुलेआम भाजपाई गुण्डों का हमला महिलाओं का उत्पीड़न बेरोज़गारों को नौकरी देने सहित अनेकों मुद्दों पर जम कर नारे बाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया।सपा के प्रदर्शन को देखते हुए धरना स्थल को पुलिस की छावनी मे तब्दील कर दिया गया।धरना स्थल पर ही ज़िलाधिकारी को बुलाने की मांग करते हुए लोगों ने जम कर नारेबाज़ी की उप ज़िलाधिकारी सदर को महासचिव रवीन्द्र यादव ने १६ सूत्रिय मांग पत्र पढ़ कर सुनाया।धरना प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने में सर्व श्री इफ्तेखार हुसैन,रवीन्द्र यादव,पूर्व सांसद धर्मराज पटेल,पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद,विनोद चन्द्र द्वबे,महेन्द्र निषाद,इसरार अन्जुम,विजय वैश्य,मोईन हबीबी,दिनेश यादव,ऋचा सिंह,राजेन्द्र पटेल,वज़ीर खाँ,महबूब उसमानी,मो०शारिक,मो०गौस,ओ पी यादव,अभिमन्यु पटेल,रमाकान्त पटेल,बब्बन द्वबे,तारिक सईद अज्जू, अजय श्रीवास्तव,भूपेन्द्र श्रीवास्तव, मो०तहज़ीब,मक़सूद अहमद,अनुप यादव,मयंक यादव,सबीहा मोहानी,मंजू पाठक, सै०मो०अस्करी,आसिफ अन्सारी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

Exit mobile version