
पुलिस ने बताया कि दुखद खबर पाकर खुल्दाबाद से परिवार के लोग हंडिया में निजी अस्पताल पहुंच गए। पता चला कि यह परिवार खुल्दाबाद के गाड़ीवान टोला का रहने वाला था। मृतकों में 48 वर्षीय संजीव कुमार द्विवेदी, उनके भाई 45 साल के अजय कुमार और उनकी भतीजी 24 साल की वैशाली मिश्रा पत्नी मंजेश मिश्रा है। इसके अलावा संजीव का भतीजा श्रीकुमार, मृतक वैशाली की दो साल की बेटी समेत तीन लोग हैं। ये सभी लोग वाराणसी से कार में लौट रहे थे तभी यह अनहोनी हो गई।