
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह ने आज कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनका कुशलक्षेम पूछते हुए फाइलों का भी अवलोकन किया और हुए विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की l उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में विकासवादी नीति एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं पर गंभीरता पूर्वक कार्य करने की बात करते हुए भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाने की कड़ी हिदायत दी l प्रथम आगमन पर उनके कार्यालय पहुंचते ही कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हुए शिष्टाचार भेंट की l उक्त अवसर पर पूर्व विधायक दीपक पटेल पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य भाजपा नेता अरुण अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष मीडिया प्रभारी पार्षद पवन श्रीवास्तव आलोक सिंह जितेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहेl