
नाबालिग लड़की को अगवाकर निकाह करने का आरोप
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है हंडिया कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को अगवाकर निकाह करने का आरोप है। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। हालांकि उस पर शिकायत को अनसुना करने और मामले को गंभीरता से ना लेने का आरोप भी लगा है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग
का मामला बता रही है। उल्लेखनीय है कि जिले में कुछ ही दिनों के भीतर लव जिहाद का यह तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले अशोक नगर की एक युवती और जार्जटाउन थाना क्षेत्र की एक किशोरी से मुस्लिम युवकों द्वारा प्रेम के नाम पर छल किया गया। दोनों मामलों में जांच चल रही है।
हंडिया कस्बा निवासी
लल्लन कपड़े धोने का काम करता है। उसकी 16 वर्षीय बेटी सुषमा (पिता-पुत्री दोनों के नाम काल्पनिक हैं) कक्षा दस पास है। सुषमा के भाई का आरोप है कि बीते 21 मई की सुबह रुकसाद उर्फ पप्पू अपने तीन साथियों
के साथ कार से उसके घर आया और उसकी बहन को जबरन उठाकर ले गया। शोर मचाने पर आरोपियों
ने गालीगलौच की और जान से मार देने की धमकी दी। कुछ दिन बाद पता चला कि रुकसाद ने सुषमा से जबरन निकाह कर लिया। घटना को लेकर गरीब परिवार काफी डर गया। हिम्मत जुटाकर लगभग एक सप्ताह बाद
सुषमा का भाई हंडिया कोतवाली एफआईआर कराने गया। अनेकों सवाल जवाब के बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रुकसाद और उसके तीन साथियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा कुछ ठोस कार्यवाही नहीं की जा सकी थी। मुकदमा पंजीकृत हुए लगभग 15 दिन बीत चुके हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस संबंध में उन्होंने
उच्चाधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। जबकि यह मामला लव जिहाद का है। हंडिया पुलिस का कहना कि प्रेम प्रसंग का एक मामला आया है। जांच की जा रही है।