
(अभिषेक मिश्रा )मेजा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर सरकार पूरे तरीके से कटिबद्ध है सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचे उसके लिए मैं हमेशा तत्पर खड़ी हूं उक्त बातें मेजा विधायक नीलम करवरिया ने कही।विधायक निधि से मेजा विकासखंड के पूरा लक्षन गांव में इंटर लाकिंग सड़क निर्माण कार्य शुरु कराया गया सड़क निर्माण का कार्य होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।शुक्रवार को पूरा लक्षन गांव में विधायक निधि से इंटर लाकिंग सड़क निर्माण होने का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेश तिवारी के नेतृत्व में सेवाराम शुक्ला के दरवाजे से हरिजन बस्ती तक इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू हो गया जिसे लेकर के गांव में काफी उत्साह देखा गया। प्रधान राजेश तिवारी ने बताया कि बीते कई साल से गांव की सड़क ध्वस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी दिक्कतें हो रही थी वही इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी।उक्त सड़क निर्माण हरिश्चंद्र व अनिल कुमार के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग कार्य संपन्न हुआl