यूनाइटेड मेडिसिटी में आयोजित हुआ रोटरी इलाहाबाद रॅायल्स का वैक्सीनेशन शिविर

(विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रोटरी इलाहाबाद रॅायल्स द्वारा शुक्रवार को यूनाइटेड मेडिसिटी में वैक्सीनेशन कैंप और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्षा रोटेरियन शाजिया फरहान और क्लब सचिव महिमा अग्रवाल के प्रयास से आयोजित शिविर में यूनाइटेड मेडिसिटी की डायरेक्‍टर रो० राधि‍का गुलाटी (क्‍लब मेडिकल सर्विस चेयरपर्सन) ने लोगों से वैक्सीनेशन करवाने को कहा। 18 से 45 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया। इसके साथ ही लोगों से स्वास्थ्य परीक्षण के लिये कोविड के बाद की समस्याओं के लिये कार्डिक, ग्‍यानकोलाजिस्‍ट, डेन्‍ट‍िस्‍ट, सर्जरी एवं नेत्र परीक्षण के लिए चिकित्‍सकों की पूरी टीम लगी है। क्‍लब प्रसिडेंट ने चिकित्‍सकों को धन्‍यवाद दिया और इस कठिन समय में हिम्‍मत से काम करने वाले कोरोना वारियर्स चिकित्‍सकों की प्रशंसा की। वृक्ष ही जीवन है कि थीम पर वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में पीपी रो०पूनम गुलाटी, क्‍लब कोषाध्यक्ष रो० ऋचा अग्रवाल, रो० सिम्‍मी और रो० अंजलि आदि उपस्थित रहीं।

Exit mobile version