भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए जिले के सभी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गण

कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक में पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी, डॉ नरेन्द्र कुमार सिंह गौड भी

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के आयोजन में प्रयागराज जिले से भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइन से वर्चुअल स्तर से सभी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बैठक के सफल आयोजन के लिए उपस्थित सभी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के प्रति आभार जताया । इस प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक में प्रयागराज जिले से मुख्य रूप से पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी, डॉ नरेन्द्र कुमार सिंह गौड ,प्रभाशंकर पाण्डेय जिला प्रभारी जमुनापार ओंकार केसरी ,जिला अध्यक्ष जमुनापार विभव नाथ भारती ,राघवेंद्र नाथ सिंह ,शशि वार्ष्णेय ,अनीता सचान ,पीयूष रंजन निषाद ,कन्हैया लाल पांडेय , शिवदत्त पटेल, मृत्युंजय तिवारी , महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी उपस्थित रहे । बैठक में प्रयागराज जिले के सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त किया और उनके द्वारा दिए गए विचारों पर चलने का संकल्प लिया। राजेश केसरवानी ने बताया कार्यक्रम के संयोजक आईटी विभाग संयोजक यश विक्रम त्रिपाठी एवं अमित तिवारी के द्वारा की गई।

Exit mobile version