
(अनुराग शुक्ला )
मोहन सिंह भिण्ड विकास खण्ड के ग्राम बाराकलां से आते हैं। जहां सिनेमा में जाने के लिए कोई सोच भी नहीं सकता था। लेकिन अपनी मेहनत और लगन से मोहन ने इस काम को कर दिखाया और आज उनकी पहली फिल्म यश कुमार और पूनम दुबे जैसे कलाकार के साथ रिलीज होने वाली है। इस बारे में उन्होंने कहा कि यश कुमार की फिल्में हमने खूब देखी है। मेरा सौभाग्य है कि उनके साथ डेब्यू करने का मौका मिला है। उनसे हमने शूटिंग के दौरान बहुत कुछ सीखा भी है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म रक्षा बंधन से एक दिन पूर्व 21 अगस्त को रिलीज होगी। इसको लेकर सुपर एक्साइटेड हूं। बताते चलें कि आदि शक्ति एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म ‘बंधन राखी का’ के निर्देशक अजय कुमार झा हैं। फिल्म के निर्माता और कहानीकार दुर्गा प्रसाद हैं। लिरिक्स अशोक कुमार, अरबिंद तिवारी और सत्य शंकर का है।जबकि म्यूजिक दुर्गा नटराज – मधुकर आनंद का है। पीआरओ रंजन – सर्वेश हैं. डीओपी समीर जहाँगीर और कोरियोग्राफर प्रवीन शेलार हैं। फिल्म में यश कुमार के साथ ऋचा दीक्षित, पूनम दुबे, मोहन सिंह, प्रिया झा, सान्या सिंह, राधे मिश्रा,राव रणविजय भानु पांडेय,जे नीलम और मेहमान भूमिका में खुद दुर्गा प्रसाद मजूमदार नजर आएंगे।