
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सावन एक बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण महीना माना जाता है जिसमें शिवभक्तों का उल्लास देखने से सम्बन्ध रखता है। सावन के महीने में ही कांवर यात्रा निकलती है. सावन का महिना भगवान शिव को बहुत पसंद है. सावन में बोलबम का नारा लगाते हुए कावंण ले कर जाने वालों का उत्साह बढ़ाने के लिए भोजपुरी में काफी बोलबम गीत रिलीज होते हैं। भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह भी जल्द ही एक कांवर गीत लेकर आने वाले हैं जिसका नाम है “गेरुआ के सड़िया”। यह गीत म्यूज़िक वाइड एलएलपी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होगा।
इस गीत का पोस्टर जबसे सोशल मीडिया पर आउट किया गया है यह वायरल हो गया है। पोस्टर में समर सिंह का लुक और उनका अवतार काफी आकर्षक लग रहा है। उनके साथ ऎक्ट्रेस भी दिख रही हैं। श्रद्धालुओं में भक्ति की अलख जगाने के लिए भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का यह बोल बम गीत एक स्पेशल गीत है। बाबा भोलेनाथ में गहरी श्रद्धा रखने वाले समर सिंह के इस गीत का उनके फैन्स इंतजार कर रहे हैं। समर सिंह के गाए इस गीत को पवन पाण्डेय ने लिखा है, संगीत रौशन सिंह ने दिया है। इसके निर्माता नीरज सिंह हैं। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन हैं। कोरियोग्राफ़र संदीप राज, डीओपी प्रिंस सिंह जानू, एडिटर पप्पू वर्मा और मैनेजर अफजल शाह हैं।