शिवभक्त घरों में शिवलिंग स्थापित करके मां गंगा जल का अभिषेक करें

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम नगरी में साधु संतों की संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सावन महीने के दौरान कावड़ यात्रा ना निकालने की भक्तों से अपील की है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहां है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर भले ही कम गई हो लेकिन तीसरी लहर की आशंका के चलते कावड़ यात्रा ना ही निकाले तो ही बेहतर होगा। महन्त नरेन्द्र गिरी ने शिवभक्तों को सलाह दी है कि शिव भक्त अपने नजदीक शिव मंदिरों में जाकर के जलाभिषेक करें और भगवान शिव की पूजा अर्चना करें। नरेंद्र गिरी ने कहा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कावड़ियों यात्रा की अनुमति जरूर दी थी । लेकिन अब जिस तरीके से तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। उससे देशवासियों को सतर्क रहना होगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने पहले ही कावड़ यात्रा पर रोक लगा दी है । ऐसे में संक्रमण न फैले इसके लिए अखाड़ा परिषद ने का कावड़ियों को एक प्रेस रिलीज़ जारी करके सलाह दी है। उन्होंने शिव भक्तों से अपील की है । अपने अपने गांव के शिवालो में जल अभिषेक करें या अपने घरों में शिवलिंग स्थापित कर के मां गंगा का जल अभिषेक करें।

Exit mobile version