इलाहाबाद । आज 15 मई 2018 को प्रयागराज संगम इलाहाबाद मे प्राचीन सिध्द बाबा मौजगिरि आश्रम मे अखिल भारतीय अखाडा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि जी महाराज से मेलाधिकारी विजय किरण आनन्द ने महाराज श्री से मुलाकात कर होने वाले कुम्भ मेला 2018/19 के लिए जानकारी लेकर सुझाव दिया गया इस अवसर पर हरिगिरि जी महाराज एवं श्रीमहन्त नारायण गिरिजी महाराज ने मेलाधिकारी को कहा कि जल्दी जल्दी सभी अखाड़ो मे कुम्भ मेले के लिए स्थाई निर्माण के लिए कार्य प्रारम्भ करे जो कि मेले से पहले सभी कार्य पुरा हो सके।
मेलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि समस्त कार्य जल्दी पुर्ण किया जायेगा। एव इलाहाबाद के समस्त प्राचीन मंदिर वेणीमाधव एव कुम्भ मेले के लिए परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यकरण प्रारंभ किया किया जो प्राचीन एवं धार्मिक स्थलों पर ज्यादा से ज्यादा पर्यटन को बढावा मिले एव उतरप्रदेश सरकार द्वारा जूना अखाड़े के स्थाई निर्माण लिए एक सौ पच्चीस करोड़ रूपये कि धन राशि स्वीकृत कि गई जिससे श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े मे भूमि पुजन निर्माण कार्य शुरु किया जायेगा इस अवसर हरिगिरी जी महाराज एव श्रीमहन्त नारायणगिरि जी महाराज द्वारा मेलाधिकारी एव अपर जिलाधिकारी का शोल एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं मेलाधिकारी ने महाराज ने से आशीर्वाद प्राप्त किया उन्होंने कहा कि जल्दी जल्दी समस्त कार्य पूर्ण किया जायेगा। जिससे कुम्भ मेले मे आने वाले साधु सन्तों एवं भक्तो को कोई असुविधा न हो इस अवसर पर श्रीमहन्त बलराज गिरिजी महाराज, महंत निलकंठगिरि जी महाराज, स्वामी शिवानंद गिरि जी महाराज एव अन्य साधु संतों मौजूद रहे