
खीरी,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुलिस ने आज शनिवार को थाना पर चोरी के सम्बन्ध में दर्ज मामले के वाँछितआरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा डी0 आई0जी0वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु दिये गये आदेश के क्रम में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा डॉ0भीम कुमार गौतम के निर्देशन में राजेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में उप निरीक्षक मसीद खान दल बल के साथ आज क्षेत्र में थे । तभी मुखबिर से थाना खीरी पर पंजीकृत मुकदमा 132/2021 के वाँछित आरोपी की होने की सूचना मिली जिसके बाद वे हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस को देखकर आरोपी भागना चाहा लेकिन पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को पकड़ लिया।आरोपी मुन्नी लाल आदिवासी पुत्र रामधनी निवासी ग्राम पाल बस्ती मोजरा चाँद खमरिया खीरी प्रयागराज के कब्जे से चोरी की एक गैस सिलेण्डर एक होमथियेटर दो स्पीकर आदि गिरफ्तार पुलिस द्वारा बरामद किये गये।