गरीब बेटी की शादी हेतु भाजपाइयों ने की आर्थिक मदद

(अनन्त पाण्डेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने आर्थिक रूप से कमजोर विश्वकर्मा समाज की बेटी की शादी के लिए उनकी मां सीमा देवी विश्वकर्मा को आर्थिक रूप से मदद की । मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा महानगर के पदाधिकारियों के द्वारा धन राशि एकत्रित की गई। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के नगर अध्यक्ष अजय शर्मा, राजू पाठक राजेश केसरवानी रमेश पासी गिरिजेश मिश्रा राजेश सोनकर सुभाष वैश्य मनीष केसरवानी आदि महानगर के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version