प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल जांच में जुटी पुलिस

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। लखनऊ में आतंकियों के पकड़े जाने को लेकर पहले से ही दौड़-भाग में लगी पुलिस पुलिस के लिए शनिवार को एक और नई चुनौती खड़ी हो गई। किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर क्रश का चिन्ह लगाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस की टीमें फोटो वायरल करने वाले की शिनाख्त में लगा दी गई हैं।
सोशल मीडिया के फेसबुक व्हाट्सएप इत्यादि माध्यमों से प्रधानमं मंत्री गृहमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल होने की खबर पुलिस को मिली तो वह सक्रिय हो गई। क्राइम ब्रांच सहित अन्य पुलिस टीमें अपने अपने तरीकों से तस्वीर वायरल करने वाले की तलाश लग गईं। सोशल मीडिया पर जिस आईडी के जरिए तस्वीर वायरल की गई है वह धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया के रहने वाले एक युवक के नाम की है।
तस्वीर वायरल होने के संबंध में बात करने पर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि एक आपत्तिजनक फोटो वायरल हुई है। क्रॉस चेक किया जा रहा है कि फोटो कब की और कहां की है। जल्द ही फोटो शेयर करने वाले की पहचान कर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version