
विद्युत व्यवस्था सफाई शुद्ध पेयजल की व्यवस्था महिलाओं के वस्त्र बदलने की व्यवस्था कराने की मांग
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज माघ मेला प्रभारी विवेक चतुर्वेदी प्राधिकरण प्रयागराज को सावन मास मेला के अवसर पर कांवरियों वा श्रद्धालुओं से संबंधित ज्ञापन मेला अधिकारी को सौंपा । दारागंज स्थित श्री दशाअश्वमेधघाट मंदिर विद्युत व्यवस्था पर पर्याप्त सफाई व्यवस्था शुद्ध पेयजल कीव्यवस्था जीरो सचल शौचालय व्यवस्था महिलाओं के वस्त्र बदलने की व्यवस्था घाट पर बालू से भरी हुई बोरियां तथा बालू का छिड़काव जिससे कीचड़ ना हो चक्कर प्लेट तथा गहरे जल में जाने से रोकने हेतु बैरिकेडिंग की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। क्योंकि सर्वाधिक कांवरिया उक्त घाट पर ही स्नान कर जल ले जाते हैं। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से कांवरियों का स्वागत अभिनंदन कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन कराने की व्यवस्था का पालन कराने की व्यवस्था सब्जी मंडी तथा पट्टी के दुकानदारों को मंदिर घाट से कुछ दूरी पर ही व्यवस्था करना । ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो तथा निराला मार्ग तथा गंगा जी के मार्गों का सड़क की मरम्मत तथा गलियों की मरम्मत कराना सुनिश्चित हो ताकि श्रद्धालुओं तथा कवरियो को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सके । और शासन की मंशा पूरी हो उक्त बातें राजेश पाठक माघ मेला प्राधिकरण सदस्य ने ज्ञापन के माध्यम से माघ मेला प्राधिकरण मेला प्रभारी से व्यवस्थाओं पर मांग की ।