देव चेरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया ब्लड डुनेशन कैम्प

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। देव चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन चैरिटेबल ब्लड बैंक सिविल लाइंस में आज ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया । सुबह 11 बजे से ही लोगो ब्लड दान करने के लिए आने लगे सबसे पहले देव चेरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती अवंतिका टंडन ने अपना खून दान कर इस कैम्प का उदघाटन किया ।
उसके बाद अखिल भारतीय महिला उद्योग व्यापार मण्डल की महामंत्री श्रीमती पल्लवी अरोड़ा,विक्की टंडन , दीपेश सिंह, राहुल सिंह, लकी श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय, पीयूष तिवारी,अमित कुमार, राहुल श्रीवास्तव, सुभम वर्मा, पंकज चौधरी ने ब्लड दान किया।
इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रमेश केशरवानी ने कहा कि जिस तरह से अवंतिका टंडन जी समाज सेवा कर रही है हम सभी को उनका साथ देना चाहिए । और ब्लड दान करने से किसी की जान बचाई जा सकती हैं इस लिए इस कैम्प में लोगो को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए ।इलाहाबाद न्यूज़ रिपोर्ट क्लब के अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी ने इस तरह के कैम्प को संजीवनी कैम्प का नाम दिया और आयोजको की प्रसंसा भी किया । इस आयोजन में यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुशील सिन्हा , डॉक्टर निकुंज अग्रवाल, ए एन एच ए के सचिव डॉ पीयूष दीक्षित दीक्षित ब्लड बैंक के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर एनके अग्रवाल , ANHA के अध्यक्ष डॉ अवनीश सक्सेना वा डॉ चेतना कपूर, डॉ एच एस सूर्यवंशी, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अमित कुमार सिंह और बबलू, उपाध्यक्ष रागनी चंदेल नूपुर अग्रवाल,सविता सेठ,देव हीरा नगर सचिव युवा उद्योग व्यापार मंडल आदि लोग मौजूद रहे ।

Exit mobile version