
( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज गुप्ता की तस्वीर लगाकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। उनकी तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता ने पुलिस को बताया कि वाट्सएप यूजर ने एक नंबर पर उनकी तस्वीर (डीपी) लगाकर उनके परिचितों को खाता नंबर व आइएफएससी कोड भेजा। साथ ही उनसे पैसे मांगे। साथियों ने जब उन्हें इस बारे में बताया तो परेशान हो गए। इसके बाद साइबर सेल में शिकायत दी। मनोज गुप्ता का कहना है कि शातिरों की इस कारस्तानी से अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी भ्रमित हो रहे हैं, जबकि उन्होंने किसी से पैसा नहीं मांगा है। साइबर सेल जांच कर रही है कि यह करतूत किस शख्स ने की है।