पार्षद किरन जायसवाल ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा जी से की
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नगर निगम में भाजपा मुख्य सचेतक एवं वरिष्ठ पार्षद किरन जायसवाल ने आज भाजपा के मुख्यालय सिविल लाइन में उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य ए के शर्मा को नगर निगम में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में पत्र सौंपकर अवगत कराया पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान के तहत 15वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग का नगर निगम में अनावश्यक रूप से भ्रष्टाचार के तहत के वाहन लोडर डंपर स्वीपिंग मशीन खरीद कर दुरुपयोग किया जा रहा है। एवं जो अच्छी अवस्था में वाहन है उन्हें कंडम करके स्क्रैप बनाया बनाया जा रहा है और उसे अपने चहेते ठेकेदारों को बेचा जा रहा है ।सुलभ कांप्लेक्स में सफाई के नाम पर फर्जी भुगतान हो रहा है । सुलभ कंपलेक्स को संचालित करने वाली संस्था को साफ करने के लिए नगर निगम से एग्रीमेंट है परंतु नगर निगम सफाई का फर्जी भुगतान प्रयागराज लायन बेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को कर रहा है । नगर निगम में गाड़ी मरम्मत के नाम पर भारी लूट हो रही है भारद्वाज पार्क नगर निगम के पैसे से बनाया गया उससे होने वाली साल में करोड़ों की आय नगर निगम में जमा नहीं हो रही है। पार्षद किरन जायसवाल ने विधान परिषद सदस्य को अवगत कराया कि वाहन पार्किंग में भारी भ्रष्टाचार और अराजकता हो रही है वाहन पार्किंग का जगह जगह टेंडर करा कर अराजकता फैलाई जा रही है पत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन मात्र एक लाख की हैसियत वाली निजी कंपनी को देनें एवंं जनता से यूजर वसूलने वसूली एवं जल संस्थान का 6 साल का एरियर जनता के ऊपर थोपने की भी शिकायत की गई है । पार्षद ने कहा यह सारे कदम भारतीय जनता पार्टी सरकार की छवि को खराब करने वाले, और व्यक्तिगत लोगों को फायदा पहुंचाने वाले हैं। इन सभी प्रकरण की जांच उत्तर प्रदेश शासन एसआईटी या किसी जांच एजेंसी से कराए। पत्र की एक कॉपी उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजने के लिए दी गई है जिस पर उन्होंने कार्रवाई के आश्वासन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अवगत कराने को कहा।