
दहेज हत्या की आरोपी वाँछित महिला समेत दो आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार
( अनुराग शुक्ला ) शंकरगढ़ प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।थाना शंकरगढ़ की पुलिस ने दहेज हत्या के मामले के वाँछित आरोपी महिला समेत दो को महज चौबीस घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा महिलाओ से जुड़े अपराध को गंभीरता से लेने हेतु दिए गये आदेश व निर्देश के क्रम में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ बारा अवधेश कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन में आज थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी ने थाना क्षेत्र शिवराजपुर चौराहे से दहेज़ हत्या के आरोपी पति श्याम पुत्र केदार व महिला (सास)निवासी शुहेल मऊ चित्रकूट को महज 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष के अनुशार शनिवार को थाना क्षेत्र पुरानी बाजार निवासी प्रभा देवी पत्नी ओम प्रकाश द्वारा थाना शंकरगढ़ पर अपने बेटी कीर्ति का दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा उसे फाँसी लगाने के लिए मजबूर करने हेतु पति व अन्य ससुरालियों पर आरोप लगाते हुई लिखित तहरीर दी गयी लिखित तहरीर पर थानाध्यक्ष ने सम्बन्धित दहेज हत्या का मामला पंजीकृत कर ताबड़तोड़ दबिश देते हुए मुकदमे के वाँछित आरोपी पति व सास को आज गिरफ्तार कर लिया।