प्रयागराज में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी, पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म

खून से लथपथ बच्ची डरी सहमी कोने में दुबकी रही, मां आई तो गले लिपटकर सुनाई आपबीती

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में 10 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त पीड़िता घर में अकेली थी। खेत से जब मां लौटी तो उसकी बेटी लहूलुहान घर के एक कोने में तड़प रही थी। उसने मां को पड़ोसी युवक की करतूत बताई तो उसके होश उड़ गए। मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह पूरा मामला यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम का है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

*घर में बेटी को छोड़कर घास काटने खेत गई थी मां*

करछना थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी यह व्यक्ति मेहनत-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार को वह सुबह मजदूरी करने चला गया था। घर पर पत्नी और 10 वर्षीय बेटी थी। शाम को महिला अपनी बेटी को घर में छोड़कर खेत में चारा काटने गई थी। इसी बीच गांव में रहने वाला कमलेश (20 साल) उसके घर पहुंच गया। उसने लड़की के साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

*मां को देखते ही बिलखने लगी बच्ची*

ज्यादती का शिकार हुई बच्ची को ब्लीडिंग हो रही थी। वह दर्द से तड़प रही थी, लेकिन डर के मारे जख्मी हालत में रोते हुए घर में दुबकी थी। जब मां वापस लौटी तो लड़की उससे लिपट कर रोने लगी। तब तक वह खून से लथपथ हो चुकी थी। समझाने पर लड़की ने सारी कहानी बताई। जिसे सुनकर उसकी मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करछना थाने में नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर करछना राकेश कुमार सिंह ने पीड़िता पिता के शिकायत पर कमलेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की को मंगलवार को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।
सीओ करछना राजेश यादव ने बताया कि आरोपी युवक फरार है। बच्ची के साथ घटना हुई है। उसे ब्लीडिंग हो रही थी। उसे अस्पताल भेजा गया है। मंगलवार को उसका मेडिकल कराया जाएगा, आरोपी की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version