
बैठक में सभी अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुलिस महानिदेशक मुकुंल गोयल से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल जीने मुलाकात करके यह मांग किया था। की पूरे प्रदेश में डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं थाने स्तर पर व्यापारियों की हर मांह एक बैठक होनी चाहिए। जिसमें व्यापारियों का सम्मान रखते हुए उनके जायज कामों निस्तारण हो सके जिस पर प्रयागराज जनपद के डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश त्रिपाठी जी ने एक बैठक पुलिस लाइन के सभागार में बुलाई जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह एसपी यातायात, समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे और व्यापारियों की प्रत्येक समस्याओं को सुनते हुए महीने के चौथे शनिवार को क्षेत्राधिकारी स्तर पर बैठक लेने का निर्देश दिया और प्रत्येक माह एक बैठक पुलिस लाइन में आयोजित करने के लिए निर्देश दिए व्यापारियों ने यह मांग किया कि प्रत्येक थानों पर एवं चौकियों पर व्यापारियों के सम्मान करते हुए उनके जायज कामों को तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने की मांग किया और व्यापारियों का सम्मान प्रत्येक थानाध्यक्ष करें, आज की बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, महिला व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया आज की बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल, संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, नगर महामंत्री अनूप वर्मा, विनोद दूबे, अनिल कुमार केसरवानी अनु भैया,उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री मोहम्मद सेफ राजेश केसरवानी, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, महामंत्री अमित सिंह, कोषा अध्यक्ष अनिल गुप्ता, महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष अवंतिका टंडन, पल्लवी अरोड़ा, ओम प्रकाश गुप्ता,के अलावा तमाम पदाधिकारियों ने भाग लिया