प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आईआरएस शशांक यादव के कोटा में 16 लाख रुपये के साथ पकड़े जाने के बाद यूपी की विजिलेंस टीम भी सतर्क हो गई है। विजिलेंस टीम ने कर्नलगंज पुलिस की मदद से शशांक के म्योर रोड स्थित निवास पर छापेमारी की। शशांक के पिता महावीर यादव प्रयागराज समेत कई जिलों के डीएम रह चुके हैं। दो घंटे तक विजिलेंस ने जांच की और परिजनों से पूछताछ की। लेकिन उनके घर से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
पूर्व डीएम महाबीर यादव का एक बेटा आईआरएस शशांक यादव गाजीपुर में सरकारी अफीम फैक्टरी में महाप्रबंधक के रूप में तैनात हैं। दूसरा बेटा संजय यादव बलिया में एडिशनल एसपी है। बताया जा रहा है कि आईआरएस शशांक यादव के पास गाजीपुर के अलावा मध्यप्रदेश के नीमच में अफीम फैक्टरी में भी समान पद का अतिरिक्त प्रभार था। वह सरकारी काम से जांच पर निकले थे। इस बीच राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो ने शशांक यादव को 17 जुलाई को कोटा में गिरफ्तार कर लिया था। उनकी लग्जरी कार सीज कर ली। उनके पास से 16 लाख रुपये नकद मिला था। वहां के अधिकारियों ने दावा किया था कि शशांक यादव राजस्थान के चित्तौड़, कोटा, झालावाड़ और प्रतापगढ़ क्षेत्रों में अफीम की खेती करने वालों से 60 से 80 हजार रुपये की वसूली कर रहे हैं। यह भी सूचना मिली थी कि फैक्टरी के दो कर्मचारी बिचौलिए अजीत सिंह और दीपक यादव के जरिए रिश्वत ले रहे थे। इसी सूचना पर गाजीपुर लौटने के दौरान उनकी गिरफ्तारी की गई थी।
पूर्व डीएम महाबीर यादव का एक बेटा आईआरएस शशांक यादव गाजीपुर में सरकारी अफीम फैक्टरी में महाप्रबंधक के रूप में तैनात हैं। दूसरा बेटा संजय यादव बलिया में एडिशनल एसपी है। बताया जा रहा है कि आईआरएस शशांक यादव के पास गाजीपुर के अलावा मध्यप्रदेश के नीमच में अफीम फैक्टरी में भी समान पद का अतिरिक्त प्रभार था। वह सरकारी काम से जांच पर निकले थे। इस बीच राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो ने शशांक यादव को 17 जुलाई को कोटा में गिरफ्तार कर लिया था। उनकी लग्जरी कार सीज कर ली। उनके पास से 16 लाख रुपये नकद मिला था। वहां के अधिकारियों ने दावा किया था कि शशांक यादव राजस्थान के चित्तौड़, कोटा, झालावाड़ और प्रतापगढ़ क्षेत्रों में अफीम की खेती करने वालों से 60 से 80 हजार रुपये की वसूली कर रहे हैं। यह भी सूचना मिली थी कि फैक्टरी के दो कर्मचारी बिचौलिए अजीत सिंह और दीपक यादव के जरिए रिश्वत ले रहे थे। इसी सूचना पर गाजीपुर लौटने के दौरान उनकी गिरफ्तारी की गई थी। पूर्व डीएम महाबीर यादव का एक बेटा आईआरएस शशांक यादव गाजीपुर में सरकारी अफीम फैक्टरी में महाप्रबंधक के रूप में तैनात हैं। दूसरा बेटा संजय यादव बलिया में एडिशनल एसपी है। बताया जा रहा है कि आईआरएस शशांक यादव के पास गाजीपुर के अलावा मध्यप्रदेश के नीमच में अफीम फैक्टरी में भी समान पद का अतिरिक्त प्रभार था। वह सरकारी काम से जांच पर निकले थे। इस बीच राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो ने शशांक यादव को 17 जुलाई को कोटा में गिरफ्तार कर लिया था। उनकी लग्जरी कार सीज कर ली। उनके पास से 16 लाख रुपये नकद मिला था। वहां के अधिकारियों ने दावा किया था कि शशांक यादव राजस्थान के चित्तौड़, कोटा, झालावाड़ और प्रतापगढ़ क्षेत्रों में अफीम की खेती करने वालों से 60 से 80 हजार रुपये की वसूली कर रहे हैं। यह भी सूचना मिली थी कि फैक्टरी के दो कर्मचारी बिचौलिए अजीत सिंह और दीपक यादव के जरिए रिश्वत ले रहे थे। इसी सूचना पर गाजीपुर लौटने के दौरान उनकी गिरफ्तारी की गई थी।