भाजपा महानगर कार्यकारिणी की बैठक 22 जुलाई को

(अनन्त पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में बैठक की गई जिसमें 22 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में महानगर कार्यसमिति की बैठक का निर्णय लिया गया इस बाबत भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य लक्ष्मणाचार्य एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव होंगे बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के द्वारा की जाएगी और इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी इस बैठक में महानगर के सभी सांसद विधायक महापौर पार्षद गण एवं महानगर के सभी पदाधिकारी और राष्ट्रीय ,प्रादेशिक, एवं जिला कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यगण एवं मंडल एवं महानगर के मोर्चा एवं के अध्यक्ष गण उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version