सांसद रीता बहुगुणा का राजकीय संप्रेषण किशोर गृह में अनाथ बच्चों के साथ मनाया जन्मदिवस

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज भाजपा नेता एवं इलाहाबाद सांसद के प्रशासनिक प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी जी का खुल्दाबाद स्थित राजकीय संप्रेषण किशोर गृह में अनाथ बच्चों के साथ जन्मदिवस सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनाथ बच्चों को फल, मिठाई टॉफी के साथ भोजन कराया गया। सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि आज हम सब की नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान सांसद इलाहाबाद प्रो रीता बहुगुणा जोशी जी का जन्मदिवस खुल्दाबाद स्थित राजकीय संप्रेषण किशोर गृह में अनाथ बच्चों के साथ मनाया। अभिषेक शुक्ला ने कहा कि जिस प्रकार से सांसद प्रो जोशी सदैव गरीब, मजलूमों और उपेक्षित लोगों की मदद करने में सदैव तत्पर रहती हैं और उनकी प्रेरणास्रोत हमसब ने संकल्प लिया है कि हम लोग भी सदैव गरीब, मजलूमों, असहाय लोगों की मदद करने में सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला, श्रीमती डा०नीता साहू (सदस्य राज्य बाल संरक्षण आयोग), पंकज मिश्रा (जिला प्रोबेशन अधिकारी), विजय पुरस्वानी सदस्य उ०प्र सिंधी अकादमी, विजय मिश्रा, मनु कक्कड़, किशोर गृह के अधीक्षक हरीश श्रीवास्तव, दीपक दीक्षित, मनुज ललोरिया, प्रदीप कुशवाहा, रजत कुमार, उपदेश शर्मा, केयरटेकर गायत्री, सीमा, पूनम, शशि, बेबी, नीति, अमित, राजेश आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version