रेहडी पटरी के दुकानदारों ने उत्पीड़न के विरोध में नगर आयुक्त ज्ञापन सौंपा गया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। फुटपाथ व्यापारी एकता समिति के संरक्षक विजय गुप्ता के नेतृत्व में नगर आयुक्त कार्यालय में अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर विजय गुप्ता ने कहा कि प्रयागराज नगर निगम वेंडिंग जोन 28 चिन्हित जगह का नाम घोषित करें। नगर निगम प्रयागराज द्वारा पटरी दुकानदारों से ₹300 लेकर 13800 पटरी दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन किया गया था।
आज 4 साल हो रहे हैं लेकिन आज तक किसी पटरी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में बसाया नहीं गया है । जबकि वेंडिंग जोन बन के तैयार है। पटरी दुकानदारों का नाम की घोषणा करें। आवंटित कर पर्ची दे। पार्षद सुशील कुमार और पार्षद अशोक सिंह पार्षद शिव सेवक सिंह पार्षद आनंद घड़ियाल ने संयुक्त रूप से कहा कि वाहन स्टैंड ठेकेदार के गुंडे पटरी के दुकानदारों से जबरिया रुपए वसूल रहे हैं रुपए नहीं देने पर दुकानें वहां से हटवा दी जा रही है। इस अवसर पर फुटपाथ व्यापारी एकता समिति जिला अध्यक्ष विकास अग्रहरी ने कहा कि हम लोग रोजगार करने दिया जाए उजाडा ना जाए। इस अवसर पर कमलेश कुमार इफ़्तिख़ार अंसारी अभिषेक सिंह अंशु वैश्य मोहम्मद सुल्ताना आशु सोनकर कृष्णा प्रसाद किशन पाल अनिल सोनकर अंकुश कश्यप बच्चा सुनकर विनोद यादव उमेश सोनकर बड़ी संख्या में पटरी के दुकानदार उपस्थित रहे।


