अपहरण व छेड़खानी में वांछित चल रहा अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

कौँधियारा पुलिस को लगातार मिल रही बड़ी सफलताएं, अपराधियों मे दहशत

कौँधियारा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे कौँधियारा थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित के नेतृत्व मे उनकी टीम ने अपहरण व छेड़खानी के मुकदमे में वांछित चल रहे आलोक मिश्रा पुत्र रामू उर्फ़ राम दयाल मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम आम्बा थाना कौँधियारा को पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार कौँधियारा पुलिस एक्शन में दिख रही है। क्षेत्र में हो रहे अवैध कारोबार को प्रतिबंधित करने के बाद अब वांछित अपराधियों पर लगाम लगाई जा रही है। पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों को पैर पसारने की जगह नहीं मिल पर रही है। कौँधियारा थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने जब से कौँधियारा थाने की कमान संभाली है, तब से अपराधियों व अवैध कारोबारियों के सारे मंसूबों पर पानी फिर गया है। जहाँ एक तरफ़ लगातार एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई से थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित चर्चाओं मे सम्मानित हो रहे हैँ तो वहीं अपराधियों व अवैध कारोबारियों मे हड़कम्प मचा हुआ है।

Exit mobile version