
शिष्य गुरु का कर रहे पूजन, ले रहे आशीर्वाद
वासुदेवानंद व नरेंद्र गिरि व मनकामेश्वर मंदिर और देवराहा बाबा आश्रम में भीड़
( अनुराग शुक्ला )
शंकराचार्य आश्रम अलोपीबाग में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद का दर्शन-पूजन करने के लिए दूर-दूर से भक्त आए हैं। मास्क लगाकर थर्मल स्कैनिंग करने के बाद सबको प्रवेश दिया जा रहा है। शारीरिक दूरी मानक का पालन करते हुए समस्त आयोजन कराए जा रहे हैं। वहीं, श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सुबह ध्वज पूजन व जनकल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। इसके बाद उनके शिष्यों ने उनका पूजन करके आरती उतारी। बाहर से आने वाले शिष्यों को भंडारा में प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है। भीड़ एकत्र न होने पाए उसका ध्यान रखा गया है।
त्रिवेणी बांध स्थित श्रीदेवरहा बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव डा. रामेश्वर प्रपन्नाचार्य शास्त्री की अध्यक्षता में चल रहा है। प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में ब्रह्मचारी श्रीधरानंद के नेतृत्व में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के चित्र का पूजन किया गया। इसके बाद धरानंद के शिष्यों ने उनका पूजन किया। वही नागेश्वर धाम कुरुक्षेत्र में अखिल भारती दंडी स्वामी प्रबंधन समिति के संरक्षक एवं शंकराचार्य श्री महेश आश्रम जी महाराज के आश्रम में गुरु पूर्णिमा का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ और प्रसाद वितरण किया गया वही खैराबाद सीतापुर में बजरंग मुनि उदासीन ने अपने ग्रुप का पैर छूकर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया और आए हुए भक्तों को प्रसाद वितरित किया।