गोरखपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की है कि गोरखपुर को अन्र्तराष्ट्रीय मानचित्र पर लाने के लिए रामगढ़ताल तथा बौद्ध परिपथ केन्द्र को केंद्र बिन्दु के रूप में इसका विकास किया जायेगा। 40 करोड़ की लागत से बनने वाले वाटर स्पोर्टस काम्पलेक्स का शिलान्यास एवं लगभग 7 करोड़ की लागत से निर्मित रामगढ़ताल वोट जेटी का जीर्णोद्धार का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटन जहां एक ओर रोजगार देता है, वही स्थानीय स्तर पर लोगो का जीवन स्तर भी उपर उठाता है।
तत्कालीन प्रदेश सरकार की विकास में कोई रूचि नही थी
उन्होंने कहा कि 30 वर्ष पूर्व से ही रामगढ़ताल को विकसित करने की परियोजनाएं तैयार की गयी परन्तु वे मूर्त रूप नही ले सकी। 2010 में राष्ट्रीय झील संरक्षण योजनान्तर्गत भारत सरकार ने इसके विकास के लिए धन दिया परन्तु तत्कालीन प्रदेश सरकार ने इसमें कोई रूचि नही लिया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर ही नही पूरा पूर्वांचल वर्षों तक उपेक्षित रहा और विकास की राह देखता रहा। इस अवसर पर उन्होंने रामगढ़ताल मे नौकायन किया।
कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने *गोरखपुर में आधुनिक स्वागत केंद्र के जीर्णोद्धार, गोरखनाथ मंदिर में भीमकुण्ड ताल की सीढियो पर कोटा स्टोन लगाने, रेलवे स्टेशन स्थित पर्यटन सूचना केन्द्र के जीर्णेद्धार, गूरम पोखरा के समय माता स्थल पर पर्यटन विकास कार्यो का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जीपीएस युक्त मोटर साईकिले पुलिस विभाग को सौपी।
40 करोड़ की लागत से बहुप्रतीक्षित प्रेक्षागृह का निर्माण शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जुलाई 2016 को प्रधानमंत्री जी ने गोरखपुर में नये खाद कारखाना तथा एम्स का शिलान्यास किया था। प्रदेश सरकार ने इस बीच 40 करोड़ की लागत से बहुप्रतीक्षित प्रेक्षागृह का निर्माण शुरू कराया है। रामगढ़ताल के पास ही प्रदर्शनी स्थल विकसित किया जायेगा, जहां सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वर्ष के अन्त तक चिड़ियाघर भी तैयार हो जायेगा।जो प्रदेश का तीसरा चिड़ियाघर होगा।
बौद्ध परिपथ का निर्माण
उन्होंने कहा कि बौद्ध पर्यटन की दृष्टि से गोरखपुर से बुद्ध का जन्म स्थान लुम्बिनी 90 किमी, परिनिर्वाण स्थल कुशीनगर 60 किलोमीटर तथा सारनाथ 200 किलोमीटर है। इस बौद्ध परिपथ का निर्माण करके हम बौद्ध धर्म को मानने वाले पर्यटको को हम आकर्षित कर सकते है। इसके अलावा बाबा गोरखनाथ तपो भूमि , गीताप्रेस भी गोरखपुर की पहचान है।
विकास का कोई विकल्प नही हो सकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नही हो सकता इसके लिए सभी को सोचना एवं कार्य करने की आवश्यकता* है। परियोजनाओ के शिलान्यास एवं लोकार्पण के बाद आवश्यकता है कि लोग इससे जुड़े।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेगे पीएम
उन्होंने कहा कि अगले माह प्रधानमंत्री जी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेगे, जिससे अयोध्या, गोरखपुर, बलिया, इलाहाबाद को जोड़ा जायेगा।*
समारोह को सम्बोधित करते हुए *प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने पर्यटन का बजट 60 करोड़ से बढ़ाकर 600 करोड़ कर दिया है। इससे शीघ्र ही पूरा प्रदेश अन्र्तराष्ट्रीय मानचित्र पर* आ जायेगा।
प्रदेश के पर्यटन महानिदेशक एवं प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने सभी का स्वागत किया तथा आश्वस्त किया कि रामगढ़ताल नौकायन एवं जेटी का पूरा काम 10 माह में पूरा* कर लेंगे। उन्होंने बताया कि नयी पर्यटन नीति में वेलनेस सेन्टर योगा सेन्टर संचालित करने तथा एडवेन्चर्स स्पोर्टस एवं बैलूनिंग करने का स्पोर्ट चलाने पर 15 से 20 प्रतिशत तक अनुदान दिया जायेगा।
समारोह को विधायक महेन्द्र पाल सिंह,डा. राधा मोहन दास अग्रवाल, महापौर सीताराम जायसवाल, विपिन सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सांसद कमलेश पासवान, विधायक सुश्री संगीता यादव, फतेह बहादुर सिंह, आयुक्त अनिल कुमार, आईजी नीलाब्जा चौधरी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहें।
इस दौरान सर्किट हाउस के सभागार में मुख्यमंत्री ने गोरख क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्ष की प्रथम कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि डॉ धर्मेंद्र सिंह क्षेत्र अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ को सभी क्षेत्र पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की ओर से सामूहिक रुप से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया ।
संगठन और सरकार के जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार के जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से हर कार्य सफल हो सकता है केंद्र व प्रदेश सरकार जाति, पंथ ,धर्म मजहब से ऊपर उठकर सर्व समाज के लिए कार्य कर रही है भारतीय जनता पार्टी किसी क्षेत्र भाषा जाति मजहब की पार्टी नहीं भारत के प्रत्येक नागरिक की पार्टी है ।
आवश्यकता है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की
आजादी के बाद 11 लाख आवास किसी भी सरकार ने देने का कार्य किया है तो भाजपा ने ही किया। 42 लाख परिवारों को शौचलय 40लाख लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन देने का कीर्तिमान भी भाजपा के पास ही है आवश्यकता है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का अभियान ग्राम स्वराज योजना है इसके माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पूरी तरह से आम जन को मिले इसके लिए सतत प्रयत्नशील रहना होगा ।
आगामी कार्यक्रमों की तैयारी
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र अध्यक्ष ने क्षेत्रीय समिति के लोगों का मुख्यमंत्री से परिचय कराया तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी का ब्यौरा रखा कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सहजानंद राय ने किया ।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में प्रमुख रुप से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह महामंत्री संगठन शिव कुमार पाठक निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल उपाध्यक्ष विनोद राय दुर्गा राय अजय सिंह गौतम हरिनाथ भाई कुशवाहा सज्जन मणि त्रिपाठी जय प्रकाश निषाद पूर्व विधायक डॉक्टर सत्येंद्र सिन्हा महामंत्री सहजानंद राय देवेंद्र यादव प्रेमचंद मिश्रा कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन मंत्री शकुंतला चौहान बिंदा कुशवाहा गोविंद माधव अजय तिवारी प्रदीप कनौजिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी प्रेरक मिश्रा क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री शिवसागर तिवारी, प्रदीप शुक्ला जितेंद्र प्रताप राव महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी अरुण शुक्ला राम ललित चौधरी पवन कसौधन विनोद शंकर दुबे महेंद्र यादव लालजी त्रिपाठी दुर्ग विजय राय जय नाथ सिंह सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।