चाइनीज मंझे से नगर निगम कर्मी का गला कटा, अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से बिक रहे चाइनीज मंझे ने शनिवार को नगर निगम के कर्मचारी को घायल कर दिया। गले में मंझा फटने के कारण उसका गला कट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि नगर निगम कर्मी की जान बच गई।
नगर निगम कर्मचारी राजा कुशवाहा कहीं जा रहा था। रास्ते में खुसरो बाग ओवर ब्रिज पर उसके गले में चाइनीज मांझा फस गया। जब तक वह कुछ समझ पाया तब तक उसके गले में घाव हो चुका था। के गले में चीनी मंझे के चपेट में आने से हुआ गहरा घाव। लूकरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि चाइनीज मंझा की बिक्री प्रतिबंधित है, इसके बावजूद पूरे शहर में धड़ल्ले से इसकी बिक्री की जा रही है और समय-समय पर इसके चलते छोटी-बड़ी घटनाएं भी होती रहती हैं। लेकिन जिम्मेदार लोग मौन साधे हुए हैं। वह इस ओर ध्यान नहीं दे रहे कि आखिर प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा चाइनीज मांझा कैसे और कौन बेच रहा है।

Exit mobile version