
फूलपुर प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने हेतु एसएसपी प्रयागराज के निर्देशन में चलाए जा रहे । अभियान के तहत फूलपुर प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक रवि कुमार शर्मा चैकी प्रभारी कस्बा मय हमराह टीम के द्वारा सांवडीह गुलहरिया नहर की पुलिया के पास से रविवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब मु0अ0सं0 29/2018 धारा 419/420/ 467/468 व 471 में वांछित चल रहे अभियुक्त संतोष पुत्र सुरेश गुप्ता 36 वर्ष निवासी बी.डी.डी. चाल नं0 24, रूम नंबर 47, जोशी मार्ग डिलाइल रोड मुंबई वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। टीम में चैकी इंचार्ज के अलावा उप निरीक्षक अभय शंकर उपाध्याय, कांस्टेबल अभिषेक यादव, कां0 जे0 के0 यादव, का0 सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।