मीडियाकर्मीयो ने राष्ट्रपति को संबोधित रक्त पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। लखनऊ में भारत समाचार और दैनिक भास्कर के कई दफ्तरों में आईटी के छापेमारी की कार्रवाई को लेकर संगम नगरी प्रयागराज में मीडियाकर्मीयो ने राष्ट्रपति को संबोधित रक्त पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया। प्रयागराज के प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े सभी मीडियाकर्मियों ने लखनऊ में की गई छापेमारी की कर्रवाई को सरकार के इशारे पर उत्पीड़न करार दिया। राष्ट्रपति को संबोधित पोस्टकार्ड के जरिए मीडिया कर्मियों ने कहा यह कार्रवाई सरकार उत्पीड़न के उद्देश्य से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज को दबाना चाहती है, जिसको किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार अगर समय रहते उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर अंकुश नहीं लगाती है, तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मीडिया संस्थानों के दफ्तरों पर आईटी की छापेमारी कराके सच की आवाज को नहीं दबाया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर सरकार के तानाशाही रवैए के खिलाफ मीडियाकर्मी लोकतांत्रिक तरीके से अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगें। विरोध प्रदर्शन में एनयूजे के पूर्व महासचिव वरिष्ठ पत्रकार रतन दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी,प्रेस क्लब के सचिव मुनेंद्र बाजपेई, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष आलोक सिंह, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, अनुराग शुक्ला शिव मौर्य विनय मिश्रा, विवेक पांडे, प्रवीण मिश्रा ,मोहम्मद मोइन, मुश्ताक आमिर, सुशील तिवारी,धीरेंद्र द्विवेदी, मानवेंद्र सिंह,विशाल तलवार,शोएब रिजवी, पंकज चौधरी,आनंद राज, दिनेश सिंह, पंकज श्रीवास्तव,श्री मोहमद गुफरान श्री सय्यद आकिब रजा, इमरान लइक, आरिफ राजू, मोहन वर्मा, मेराज अहमद, मनीष पालीवाल, मोनू राबिन, सचिन प्रजापति, विवेक श्रीवास्तव, राजुल शर्मा, ज्योति राव, मंगलेश कुमार, संदीप वालिया,काशी जयसवाल, विनय सिंह,मुकेश चतुर्वेदी,अमित श्रीवास्तव,अंकित उपाध्याय, अमित श्रीवास्तव,विमल श्रीवास्तव, धीरज कुमार, अरुण अग्रवाल,नावेद अहमद,अभय सिंह सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Exit mobile version