
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज संगम क्षेत्र में सैंड आर्ट करने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय दृश्य कला विभाग मास्टर आफ फाइन आर्ट के छात्र अजय कुमार गुप्ता मनोज कुमार जोनू प्राजापति उनके (जुनियर) सहयोगीयो आशीष निषाद, अंकित यादव, भीम, बादल ,आरती, सरिता अंजलि सृष्टि सिंह सृष्टि कुशवाहा वर्षा शाक्य, कौशिकी त्रिपाठी ,प्रियम मिश्रा, सुमेधा गुप्ता, दीक्षा केसरवानी ,गोपाल, शिवांगी पांडे ,अश्मित सिंह, शालिनी कुशवाहा ,रितुसा मौर्या, ने बनाया है।
दृश्य कला विभाग के छात्रों द्वारा बनाया गया एक अनोखा सैंड आर्ट यह सैंड आर्ट विजय कारगिल दिवस पर था
जिसमें उन्होंने तीन टैंक बनाकर और शहीदों का घायल जिस्म बना कर लोगो की आँखे नम कर दी जी
इस काम को करने के लिए करीब 20 बच्चों ने उनका साथ दिया और अपनी मेहनत और लगन के साथ यह भव्य सैंड आर्ट बनाकर लोगों को दिल में आर्मी जवानो के प्रति प्यार और भी बढ़ा दिया । आज कारगिल विजय दिवस के 20 साल पूरे हो गए। 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में भारत को विजय मिली थी, इस वजह से हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। 1999 में करगिल की पहाड़ियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों ने कब्जा जमा लिया था, जिसके बाद भारतीय सेना ने उनके खिलाफ ऑपरेशन विजय चलाया। ऑपरेशन विजय 8 मई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चला था।