स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में उतरे सपा नेता

धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस कर्मियों के हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर तानाशाही, ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने और सपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 108, 102 एम्बुलेंस के स्वास्थ्य कर्मियों एवं चालकों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया l परेड ग्राउंड क्षेत्र में लगभग 150 की संख्या में एम्बुलेंस खड़ी कर चक्का जाम करते हुए अपनी 6 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए अड़े इन कर्मियों की मांगों को जायज बताते हुए सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार इन कर्मियों का उत्पीड़न बंद करे वर्ना सपा के लोग इनके समर्थन में सड़क पर आने के लिए बाध्य होंगे l
विधानपरिषद सदस्य डॉ मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा शासन में सपा सरकार में चालू की गई महत्वाकांक्षी, जन हितकारी योजनाओं को एक एक करके जानबूझकर दम तोड़ने के लिए विवश किया जा रहा है l सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 108, 102 एम्बुलेंस योजना को मूर्त रूप देकर प्रदेश की आम जनता को स्वास्थ्य संकट से तत्काल राहत देने का काम किया था l इस योजना की पूरे देश में सराहना की जा रही है l लेकिन भाजपा सरकार की संवेदनहीनता और तानाशाही से आज एम्बुलेंस कर्मी ही अपनी रोजी-रोटी और सुरक्षा, सम्मान को लेकर चिंतित हैं l उन्होने कहा कि भाजपा शासन को इनकी मांगे मान लेनी चाहिए l सपा एम एल सी डॉ मान सिंह यादव ने आश्वासन दिया कि 2022 में सपा सरकार बनने पर उनके रोजी-रोटी और सम्मान की रक्षा के लिए मा अखिलेश यादव जी से आग्रह करने की पहल करेंगे l इस मौके पर सर्व योगेश चन्द्र यादव, डॉ मान सिंह यादव, डॉ एस पी सिंह पटेल, राम मिलन यादव, नाटे चौधरी , दान बहादुर मधुर, आदि सपा नेता गण भी मौजूद रहे l

Exit mobile version