बसपा में ही सर्वसमाज का सम्मान सुरक्षित

(विनय मिश्रा)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बारा विधानसभा के सेक्टर 21 तातारगंज, बूथ संख्या-74, 75 दौना का गठन मण्डल सेक्टर प्राभारी रंग निर्देशक रामबृज गौतम की अध्यक्षता में की गई। रंग निर्देशक मण्डल सेक्टर प्राभारी रामबृज गौतम ने बताया कि प्रदेश में मंहगाई चरम पर है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है ऐसे में विधान सभा चुनाव में बसपा ही एकमात्र विकल्प है इसके लिये कार्यकर्ता डोर टू डोर जनता से संपर्क कर बसपा की नीतियों को अवगत कराते हुये भाजपा और सपा की कलई खोलने का काम करें। बसपा सर्वजन को लेकर चलने वाली पार्टी है। बसपा के शासनकाल में हर वर्ग और महिलाओं का सम्मान था। कानून की डर से अपराधी कांपते थे। वर्तमान में केंद्र और राज्य की सरकार की नीतियों से जनता ऊब चुकी है। बसपा नेता डा. आरपी गौतम ने बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब के संघर्षों की बात करते हुए बताया कि कांशीराम साहब ने अपना पूरा जीवन भारत मे समतामूलक समाज स्थापित करने के लिए और बहुजनों को हुक्मरान बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। पिता की मृत्यु के बाद भी कांशीराम साहब ने अपने पिता को कंधा देने भी नहीं पहुंचे। जिससे उनके समर्पण को समझा जा सकता है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, सुभाष चन्द्र, गोलू वर्मा, रामशंकर, चतुर भवन, अमर बहादुर, रामबरन, रामगरीब, चंद्रशेखर, नितीश कुमार, अमित कुमार, बंशराज, अंकित आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version