देसी स्टार समर सिंह का रोपनी स्पेशल सांग “रोपनी में ले अवता मछरिया बलम” कल सुबह होगा रिलीज, टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह अपने फैन्स के लिए नए नए कॉन्सेप्ट्स पर गीत लेकर आते रहते हैं। रोपनी के इस सीजन में समर सिंह एक रोपनी स्पेशल सांग “रोपनी में ले अवता मछरिया बलम” लेकर आ रहे हैं। कल 30 जुलाई को सुबह 6:15 बजे सुपरस्टार समर सिंह का यह बहुत मस्त रोपनी गीत का वीडियो समर सिंह ऑफिसियल से रिलीज होने जा रहा है। गाने का पोस्टर और टीज़र बेहद धांसू है, जो सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया है। टीज़र देखकर लगता है कि यह एक लाजवाब गाना है। गाने के टीज़र में समर सिंह की बड़ी प्यारी सी झलक नजर आ रही है, वहीं उनकी ऎक्ट्रेस एकता गुप्ता भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। टीज़र बता रहा है कि सांग में बहुत कुछ स्पेशल होने वाला है।

इस गाने को लेकर समर सिंह का कहना है कि चलते है ग्रामीण क्षेत्र में। रोपनी स्पेशल गीत “रोपनी में ले अवता मछरिया बलम” कल सुबह 6:15 AM बजे रिलीज हो रहा है। आप सब इस गाने को अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिये। हमने इस सांग पर बड़ी मेहनत की है, जो गाना रिलीज होने के बाद दर्शकों को देखने को मिलेगा।” इस सांग के टीज़र में ऎक्ट्रेस एकता गुप्ता गाते हुए कहती हैं “रोज़ रोज़ निक नइखे ये भात अचरिया बलम, कहिया रोपनी में ले अवता मछरिया बलम।”तब समर सिंह गाते हैं “मछरी से महंगा बा कड़वा तेल।”
इस गीत को समर सिंह और कविता यादव ने आवाज दी है। संगीतकार एडीआर आंनद हैं। गीत आलोक यादव का है। वीडियो निर्देशक गोल्डी जयसवाल व बॉबी जैक्सन, एडिटर पप्पू वर्मा, कोरियोग्राफर सन्दीप राज और मैनेजर अफजल शाह है। परिकल्पना पंकज सोनी की है। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद हैं।

Exit mobile version